प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन बना श्रद्धा, सेवा और संस्कृति का केंद्र
13 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर। प्रयागराज महाकुंभ 2025 प्रयागराज महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की आस्था, सेवा और संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
13 जनवरी से शुरू हुए इस पावन महापर्व में अब तक करोड़ों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान कर चुके हैं। यह ऐतिहासिक आयोजन 26 फरवरी 2025 तक जारी रहेगा। महाकुंभ में छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ऐसे में राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर प्रयागराज में छत्तीसगढ़ पवेलियन की स्थापना की है, जिससे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह सेवा केंद्र अब तक 25,000 से अधिक श्रद्धालुओं को ठहरने, भोजन और अन्य सुविधाएं प्रदान कर चुका है। इस सुविधा के लिए श्रद्धालु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जता रहे हैं।