मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बॉम्बे ग्रीन और मणि प्रभा किस्म का स्वाद चख कर आम महोत्सव का किया शुभारंभ
3 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को पचमढ़ी के राज भवन परिसर में "आम महोत्सव" का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मणि प्रभा एवं बॉम्बे ग्रीन किस्म के आम का स्वाद भी लिया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आम का रसास्वादन कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आम की मिठास और स्वाद की सराहना की। उन्होंने प्रदर्शनी में लाए गए देशी आम भी चखे। प्रदर्शनी में जम्बो केसर, सुंदरजा, कृष्ण भोग, लंगड़ा आम, गजरिया, मालदा आदि किस्मो की सराहना की।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा एवं श्री राजेंद्र शुक्ला के साथ-साथ लोक निर्माण मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह और मंत्रीगण ने भी आम का स्वाद चखा और आम की विभिन्न किस्मो की सराहना की।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस अवसर पर नरसिंहपुर के किसान श्री विजय पाल सिंह ने आम की विभिन्न किस्मो की टोकरी मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट की। आम उत्पादक किसान श्री सुभाष पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को "यथार्थ गीता" पुस्तिका भेंट की।