दबंग आवाज़
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में विपक्ष पर जमकर हमला बोला, तेजस्वी यादव पर बरसे
4 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पटना बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले नीतीश कुमार सरकार ने सोमवार को 3.17 लाख करोड़ रुपये का अपना अंतिम बजट पेश किया.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस पर बोलते हुए मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में विपक्ष पर जमकर हमला बोला. वो तेजस्वी यादव पर बरसे. सीएम नीतीश ने कहा, पहले बिहार में क्या था? तुम्हारे (तेजस्वी यादव) पिताजी को भी हम ही बनाए थे.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
तुम दो बार गड़बड़ किए तो तुमको भी हम हटाए. राजद के काल में कुछ नहीं हुआ. केवल जाति-धर्म का झगड़ा होता था. तुम्हारी जाति के लोग भी मुझसे पूछ रहे थे कि मैं ऐसा क्यों कर रहा हूं लेकिन मैंने फिर भी उन्हीं को बनाया.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सीएम नीतीश ने कहा, हमने अस्पताल बनाए. सड़कें बनाई और पुलिस बल की संख्या बढ़ाई. अब बिहार के किसी भी हिस्से से 4 घंटे में पटना पहुंचने की सुविधा है.
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें