सशस्त्र सेना वयोवृद्ध दिवस पर शहीद सैनिकों और वयोवृद्धों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने वीरता को नमन किया
15 January 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सशस्त्र सेना वयोवृद्ध दिवस मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के पगुराबहार गांव में आयोजित 9वें सशस्त्र सेना वयोवृद्ध दिवस के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहसी जवानों और उनके परिवारों के योगदान को नमन किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस मौके पर उन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में वीरता का प्रदर्शन कर राष्ट्रपति द्वारा सेना मेडल से सम्मानित 81 वर्षीय श्री अरुण कुमार का विशेष रूप से सम्मान किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री ने उन्हें शाल, श्रीफल, और प्रशस्ति पत्र भेंट करते हुए उनके अदम्य साहस और देशभक्ति की प्रशंसा की।