मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया राष्ट्रमंडल रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान
4 August 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री निवास में भव्य स्वागत कर उनकी उपलब्धि को गौरवपूर्ण बताया। रायपुर।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाली प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में आत्मीय और भव्य स्वागत किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि को प्रदेश के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ज्ञानेश्वरी यादव को रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए गर्व का विषय है।