मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करने कहा
18 July 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने, प्रभावितों को त्वरित सहायता पहुंचाने और प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए। रायपुर।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और अतिवृष्टि की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रभावित जिलों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा है कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री ने राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, संभागीय आयुक्तों और जिला कलेक्टरों से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।