मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में टेका माथा, छत्तीसगढ़ की खुशहाली की मांगी दुआ
28 July 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कबीरधाम के भोरमदेव धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। रायपुर।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को कबीरधाम जिले स्थित प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक भोरमदेव धाम पहुंचकर भगवान भोरमदेव के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेते हुए भगवान भोरमदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत प्रदेश की सबसे बड़ी पहचान है।