लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत, बोले- युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम
30 July 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026 पारित होने का स्वागत कर इसे युवाओं के हित में बताया। रायपुर।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 के पारित होने का स्वागत करते हुए इसे देश की परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने कहा कि यह विधेयक प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल, पेपर लीक और अन्य अनुचित गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि युवाओं के भविष्य की सुरक्षा और उनकी मेहनत का सम्मान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और ईमानदारी सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है।