दबंग आवाज़
सड़कों के निर्माण कार्य में कोई कोताही स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री
13 June 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सड़कों के निर्माण कार्य में कोई कोताही स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी मंडल में पीडब्ल्यूडी के कार्यों की समीक्षा की सड़क निर्माण में समय एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें अभियंता  वाराणसी परिक्षेत्र में 7175 करोड़ की 2630 परियोजनाएं जारी, 687 परियोजनाएं पूर्ण, 542 परियोजनाओं का 90 प्रतिशत काम पूरा वाराणसी जिले में 3223 करोड़ रुपए के 421 कार्य जारी, जिसमें 85 कार्य शत प्रतिशत पूर्ण तथा 158 कार्य 90 प्रतिशत तक पूरे मुख्यमंत्री ने चंदौली में बनने वाले इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स के कार्यों के प्रगति की जानकारी ली वाराणसी,   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों एवं विभागीय अभियंताओं के साथ वाराणसी मंडल में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने युद्धस्तर पर अभियान चलाकर इन कार्यों को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समय से कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। सीएम ने विशेष रूप से बरसात से पहले पूर्ण होने वाली परियोजनाओं पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री को बताया गया कि वाराणसी परिक्षेत्र में 7175 करोड़ की 2630 परियोजनाएं चालू हैं, जिसमें से 687 कार्य शत प्रतिशत पूर्ण हो चुके हैं, 542 कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुके हैं।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें