दबंग आवाज़
अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी
25 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
गुवाहाटी  चीन अरुणाचल प्रदेश के पास यारलुंग त्सांगपो पर 60 गीगावाट की मेडोग जलविद्युत परियोजना का निर्माण कार्य कर रहा है। ये निर्माण कार्य बड़े पैमाने पर चल रहा है और काफी आगे बढ़ चुका है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस बात का खुलासा आईआईटी दिल्ली के एफआईटीटी में इनक्यूबेट हुए एक भारतीय जियोस्पेशियल एआई डीप टेक स्टार्टअप द्वारा किए गए सैटेलाइट इमेजरी के नए विश्लेषण में हुआ है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में अर्थसेंस लैब्स के सार्वजनिक मूल्यांकन के हवाले से बताया गया कि मुख्य बांध स्थल से पूरे के पूरे गांवों को हटा दिया गया है, नदी का रुख मोड़ने का काम साफ दिखाई दे रहा है और अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास भारी औद्योगिक ढांचा खड़ा किया गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
क्यों महत्वपूर्ण है ये निष्कर्ष ये निष्कर्ष भारत के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि भारत ने अरुणाचल प्रदेश में 11,200 मेगावाट की सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट का प्रस्ताव रखा है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें