पत्नी की हत्या कर राज छिपाने वाले आरोपी पति को चितरंगी पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार
15 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, जिला सिंगरौली के कुशल निर्देशन एवं श्री शिव कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में, एवं श्री के के.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पाण्डेय अनुविभागीय अधिकारी सिगरौंली व श्री आशीष जैन अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चितरंगी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चितरंगी एवं उनकी टीम द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुये मृतिका पार्वती देवी के शव का पीएम कराने पर रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टी होने पर थाना चितरंगी मे हत्या करने एवं साक्ष्य छिपाने का अपराध पंजीबध्द किया जाकर संदेही मृतिका के पति से से पूछताछ की गई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
गिरफ्तार आरोपी का नाम - संजू दुबे पिता पन्नालाल दुबे उम्र 35 वर्ष निवासी ओडांगी थाना चितरंगी जिला सिगरौली घटना का विवरण - दिनांक 11/02/2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चितरंगी से जानकारी प्राप्त हुई की पार्वती देवी को उसका पति संजू दुबे अस्पताल लेकर आया है जिसके गले मे खरोच का निशान है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वही अस्पताल में ही डाक्टर द्वारा पार्वती देवी को मृत घोषितकर दिया गया। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी एवं उनकी टीम अस्पताल पहुँची एवं 18/25 मर्ग पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।