CM भगवंत मान का विपक्ष पर निशाना, बोले- 70 साल तक परिवारों को आगे बढ़ाते रहे दल
29 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जगराओं. पंजाब के मुखयमंत्री भगवंत सिंह मान ने जगराओं के निकट दाखा विधानसभा क्षेत्र के गांव हांस कलां में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम में बड़ी संखया में मौजूद लोगों को संबोधित किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस के नेतृत्व पर परिवारवाद का आरोप लगाया और अकाली दल व भाजपा के दोबारा हुए गठबंधन को सत्ता हासिल करने की कोशिश करार दिया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस मौके पर मुखयमंत्री ने गांव के विकास कार्यों के लिए ग्राम पंचायत को 51 लाख रुपये का चेक सौंपा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुखयमंत्री ने व्यंग्य करते हुए कहा कि पिछले 70 वर्षों के दौरान पंजाब में अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस की राजनीति एक ही ‘पांच सूत्री कार्यक्रम’ के इर्द-गिर्द घूमती रही।