नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ पर सीएम हेमंत ने जताया दुख
16 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
झारखंड नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात ट्रेन में चढ़ने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसकी वजह से भगदड़ मच गई और बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है जबकि 12 लोग घायल हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
घायलों में से 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, सीएम हेमंत सोरेन ने घटना पर दुख जताया है। साथ ही स्टेशन पर अव्यवस्था को लेकर कटाक्ष भी किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
CM हेमंत ने नई दिल्ली भगदड़ पर जताया दुख सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि "नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था और भगदड़ के कारण हुई कई लोगों की मृत्यु की हृदयविदारक खबर सुनकर मन अत्यंत आहत है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।