सीआरपीएफ हवलदार व उसकी पत्नी की मौत के केस में कमांडेंट, डीसी व इंस्पेक्टर पर गिरी गाज
22 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली सीआरपीएफ हवलदार केशपाल सिंह, जो 108 'रेपिड एक्शन फोर्स' का जवान था, ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ मिलकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बाद में केशपाल सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका देवी की मौत हो गई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बेटी नव्या की जान बचा ली गई है। सीआरपीएफ मुख्यालय ने इस मामले में कठोर एक्शन लिया है। सीआरपीएफ की 108 रेपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के कमांडेंट नरेंद्र सिंह को नार्थ ईस्ट जोन मुख्यालय भेजा गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उक्त अधिकारी को 21 फरवरी को दोपहर तक रिलीव करने के आदेश जारी किए गए हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इनके साथ ही 108 रेपिड एक्शन फोर्स की डिप्टी कमांडेंट तुलसी डुगरियाल और इंस्पेक्टर जीडी (महिला) गुरमीत कौर का भी तुरंत प्रभाव से तबादला कर दिया गया है।