दबंग आवाज़
बांग्लादेशी घुसपैठियों को रायपुर में पनाह देने वाला आरोपित अब भी फरार, फर्जी दस्तावेज बनाने वाला कंप्यूटर संचालक गिरफ्तार
18 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर बांग्लादेशी घुसपैठियों को रायपुर में पनाह देने वाला आरोपित शेख अली पुलिस को लगातार छका रहा है। उसके बांग्लादेश भागने की आशंका भी जताई जा रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पहले यह माना जा रहा था कि वह महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश या बंगाल में अपने रिश्तेदारों के ठिकानों पर छिपा हो सकता है। मगर, स्थानीय पुलिस ने बताया है कि अब तक इन स्थानों पर उसकी मौजूदगी की कोई सूचना नहीं मिली है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वहीं, तीन बांग्लादेशी भाइयों का फर्जी दस्तावेज बनाने वाले कंप्यूटर संचालक मोहम्मद आरिफ को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। एटीएस की टीम लगातार शेख अली की पत्नी फरीदा और बेटे फैज की निगरानी कर रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
एटीएस के अधिकारियों का कहना है कि जेल भेजे गए शेख इस्माइल, शेख अकबर और शेख साजन को फिर से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जब्त किया जाएगा।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें