संस्कारवान युवाओं का अनुसरण कर विकसित भारत का करें निर्माण : मंत्री सारंग
18 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने युवाओं से आवाह्न किया कि वे चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे अमर बलिदानियों के जीवन से प्रेरणा लें और अपने कर्त्तव्यों को प्राथमिकता देते हुए राष्ट्रहित में कार्य करें।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मंत्री सारंग सोमवार को निवास पर माय भारत, नेहरू युवा केंद्र संगठन, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित "सीमावर्ती क्षेत्र युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम" के अंतर्गत गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब से आए युवा प्रतिभागियों से "कर्तव्य संवाद" किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मंत्री सारंग ने कहा कि देश के प्रति कर्तव्य बोध को आत्मसात करना ही सच्ची देशभक्ति है।