ऑनलाइन गैस बुकिंग पर लगी रोक? उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी
30 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल घरेलू गैस सिलेंडर (एलपीजी) के उपभोक्ताओं के लिए ई-केवायसी करवाना अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद भी उपभोक्ता इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके चलते पेट्रोलियम कंपनियां सख्ती बरतने की तैयारी कर रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जो उपभोक्ता ई-केवायसी नहीं करवा रहे हैं। उन्हें सिलेंडर मिलना मुश्किल हो जाएगा। वे अपने सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग नहीं करा पाएंगे। ई-केवाईसी की प्रक्रिया करीब एक साल से जारी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
गैस एजेंसियां ग्राहकों से ई-केवाइसी कराने के लिए लगातार सूचना वे मोबाइल पर मैसेज भेज रही है। इसके बाद भी उपभोक्ता इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं। जिले में अभी भी 47 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने कनेक्शन की ई-केवायसी नहीं कराई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जिले में करीब 37 गैस एजेसियां हैं। इन एजेंसियों से तीन लाख 69 हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। इसमें से एक लाख 90 हजार ने ही केवायसी कराई है। अभी भी एक लाख 70 हजार उपभोक्ता शेष हैं। उपभोक्ताओं को ये करना है….