दबंग आवाज़
सैम पित्रौदा का विवादास्पद बयान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कांग्रेस पर साधा निशाना
18 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, कांग्रेस के हाथ सीधे तौर पर अलगाववादियों, देश के दुश्मनों के साथ है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कांग्रेस के विदेशी विभाग के प्रमुख सैम पित्रौदा को शायद देश के दुश्मनों का हाथ मजबूत करने के लिए ही रखा गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पित्रौदा द्वारा पहले भारतीय नस्ल को ही अपमानित करना, फिर बार-बार भारत के बारे में अलग-अलग मंचों पर दुष्प्रचार करना और देश को कमजोर करने की साजिश रचते रहना कांग्रेस की अघोषित नीति ही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सीएम साय ने कहा, अभी फिर एक विवादास्पद बयान देकर फिर वही किया गया है। सैम पित्रौदा के हर बयान के बाद उसे निजी बयान बता देना भी कांग्रेस की पहले से तय नीति है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें