नवगठित पैक्स से सहकार से समृद्धि अभियान को मिलेगा बल
16 April 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नवगठित पैक्स समितियां सहकार से समृद्धि अभियान को मजबूत करेंगी और किसानों को कृषि सेवाएं व आर्थिक अवसर प्रदान करेंगी। रायपुर।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य में नवगठित प्राथमिक कृषि साख समितियां (PACS) “सहकार से समृद्धि” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होंगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाओं को मजबूत बनाकर किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पैक्स के माध्यम से किसानों को कृषि से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।