दबंग आवाज़
क्राइम ब्रांच, और स्थानीय पुलिस यूनिट ने चलाया ऑपरेशन ‘कवच 7.0’, 90 नशा तस्कर गिरफ्तार
14 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल और सभी 15 जिलों की स्थानीय पुलिस यूनिट ने आपरेशन ‘कवच 7.0’ के तहत बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर नशे के कारोबारियों और संगठित अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह 24 घंटे का समन्वित अभियान 12 फरवरी की शाम 6 बजे से 13 फरवरी की शाम 6 बजे तक चला, जिसमें दिल्ली के 15 जिलों में 784 स्थानों पर छापेमारी की गई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
48 दोपहिया वाहन भी जब्त अभियान के दौरान 87 एनडीपीएस मामलों में 90 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए गए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बरामदगी में 553.05 ग्राम हेरोइन, 43.028 किलोग्राम गांजा, 199 ग्राम कोकीन और 2,07,600 अल्प्राजोलम टैबलेट शामिल हैं। इसके अलावा, 48 दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें