देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में सीयूईटी यूजी काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू, 6 अगस्त को सीट आवंटन
19 July 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इंदौर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से संचालित स्नातक व इंटीग्रेटेड कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीयूईटी यूजी में छात्र-छात्राएं पंजीयन करवाने में लगे हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
विश्वविद्यालय प्रशासन ने 21 जुलाई तक आवेदन बुलवाए हैं। पंजीयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यार्थियों की मेरिट और रैंक बनाई जाएगी। इसके आधार पर विद्यार्थी च्वाइस फीलिंग के माध्यम से पसंदीदा पाठ्यक्रम चुन सकेंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अधिकारियों के मुताबिक पीजी की तरह यूजी की काउंसलिंग भी ऑनलाइन रखेंगे। छह अगस्त को विद्यार्थियों को सीट आवंटन की जाएगी। सीयूईटी यूजी का रिजल्ट लेट आने से विश्वविद्यालय की काउंसलिंग पर असर पड़ा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जुलाई के बजाए अगस्त में विद्यार्थी पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकेंगे। पिछले सप्ताह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से दस लाख विद्यार्थियों का डेटा मिला है। उसके बाद विश्वविद्यालय ने काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया है।