दबंग आवाज़
एटीएम से छेड़खानी कर ग्राहकों के उड़ाए पैसे
29 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर राजधानी के आमानाका थाना क्षेत्र में एटीएम से छेड़खानी करके ग्राहकों के रुपए फंसाकर उसे चुराने की आधा दर्जन से ज्यादा घटनाओं की सूचना पुलिस तक पहुंची है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वारदात एक ही बैंक आईडीबीआई के एटीएम बूथ में हुई, जो टाटीबंध के ए टू जेड चौक पर स्थित है. दो दिनों तक गैंग ने एक ही एटीएम को टारगेट किया. जो भी ग्राहक यहां रुपए निकालने पहुंचा, सफल नहीं हो पाया.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उनके खाते से रुपए जरूर कट गए. लोग एक दिन तो तकनीकी खराबी समझकर एकाउंट में रकम वापस आने का इंतजार करते रहे लेकिन जब बैंक पहुंचे तो पता चला कि उनके खाते से रकम निकल चुकी है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बैंक की ओर से शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. सूत्रों को आशंका है कि राजस्थान का गैंग यहां आया, दो दिन एक्टिव रहा और एक लाख रुपए से ज्यादा एटीएम से उड़ाकर निकल गया.
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें