तीन दिन में DAVV के विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री, लगेंगे हजार रुपये
8 January 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इंदौर विद्यार्थियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने बरसों पुरानी डिग्री जारी करने की व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। अब तीन दिन के भीतर विद्यार्थियों को डिग्री मिल सकेंगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहली मर्तबा तत्काल डिग्री सेवा शुरू की है। इसके लिए विद्यार्थियों को एक हजार रुपये शुल्क देना होगा। अधिकारियों के मुताबिक आवेदन करने के बाद कार्यालयीन दिवस में डिग्री बनाकर देंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
दरअसल कुछ सालों से यूपीएससी-पीएससी की भर्ती परीक्षाओं में डिग्री अनिवार्य की गई है। जल्द डिग्री बनाने के लिए लगाते थे गुहार परीक्षा की अधिसूचना के बाद विद्यार्थी डिग्री के लिए आवेदन करते हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जल्द डिग्री बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से गुहार लगाते थे। कई बार आवेदक उच्च अधिकारियों और नेताओं तक की सिफारिश लगवाते हैं।