डेलिगेट्स को मिला महाकाल का प्रसाद, वर्चुअल रियलिटी से की ओरछा की सैर GIS के मप्र टूरिज्म बोर्ड के पवेलियन में राज्य की समृद्ध विरासत और निवेश क्षमता का हुआ प्रदर्शन उज्जैन, साँची, भोजपुर, भीमबेटका, खारी विलेज होमस्टे और भोपाल के प्रमुख पर्यटन स्थल भी बने आकर्षण का केंद्र समिट में हो रहा मध्यप्रदेश की लोक कलाओं का रंगारंग प्रदर्शन भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड का पवेलियन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।