दिल्ली : यमुना की सफाई के लिए पहुंच गईं बड़ी-बड़ी मशीनें, LG बोले- जो वादा किया वो निभाया
16 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों के बीच यमुना नदी की सफाई बड़ा चुनावी मुद्दा बना था. अब चुनाव खत्म हो गए हैं.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भारतीय जनता पार्टी (BJP) चुनाव जीत चुकी है, अभी दिल्ली में नई सरकार का गठन होना बाकी है. लेकिन यमुना नदी की सफाई का काम सरकार के अस्तित्व में आने से पहले ही हो गया है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
गंदे नाले के रूप में बदल चुकी यमुना नदी की सफाई को लेकर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा लेकिन जिस तरह से कोशिशें शुरू की गई हैं उसे देखकर ऐसा लगता है कि दिल्ली में लाइफ लाइन कही जाने वाली यमुना नदी के अच्छे दिन आने वाले हैं.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सफाई की नई मुहिम के तहत आज रविवार से सरकारी पहल की शुरुआत हो गई है.