टीटी नगर से होगी शुरुआत, सीमांकन पूरा, 347 को जारी किया अंतिम नोटिस, 100 से ज्यादा झुग्गियां हटाने की तैयारी
28 March 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल बड़ा तालाब कैचमेंट एरिया साफ करने के लिए बनाई गई टास्क फोर्स एक सप्ताह बाद दोबारा अपनी कार्रवाई शुरू करने जा रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नगर निगम, बिल्डिंग परमिशन शाखा के माध्यम से टास्क फोर्स ने 347 ऐसे निर्माणों को अंतिम नोटिस जारी कर दिए हैं, जो कैचमेंट के अंदर बने पाए गए हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके अलावा फुल टैंक लेवल के अंदर मौजूद सबसे ज्यादा निर्माण को अभी तक हटाया गया है। इनमें से 55 निर्माण पूरी तरह से तोड़े गए हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक, नगर निगम, जिला प्रशासन, पुलिस की संयुक्त मुहिम अगले सप्ताह से शुरू की जाएगी, जिसमें बाकी बचे निर्माण को हटाया जाना है।