क्या भारत ने अमेरिका से हथियारों की डील रोक दी? रक्षा मंत्रालय ने दिया जवाब
8 August 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली भारत सरकार ने अमेरिका के साथ डिफेंस डील को रोकने के दावों को खारिज कर दिया है। ये जानकारी न्यूज एजेंसी ANI ने डिफेंस मिनिस्ट्री के सूत्रों के हवाले से दी है। इसमें बताया गया कि ये रिपोर्ट्स गलत और झूठी हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
डिफेंस मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, "भारत की ओर से अमेरिका के साथ रक्षा खरीद संबंधी बातचीत रोकने की खबरें झूठी और मनगढ़ंत हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह स्पष्ट किया जाता है कि खरीद के विभिन्न मामलों में मौजूदा प्रक्रियाओं के अनुसार प्रगति हो रही है।" रिपोर्ट में 3 भारतीय अफसरों के हवाले से दावा किया था कि भारत ने अमेरिका से नए हथियार और विमान खरीद की योजना रोक दी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रक्षा मंत्री आने वाले हफ्तों में डिफेंस डील के लिए अमेरिका जाने वाले थे, लेकिन टैरिफ विवाद की आंच इस दौरे पर आ गई और दौरा टल गया। रॉयटर्स की रिपोर्ट में क्या था दावा?