विभाग की ओर से मिड-डे-मील में शामिल किए जाने वाले देसी घी के हलवे को लेकर चर्चा हुई, देसी घी का हलवा देना हुआ मुश्किल
8 January 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नवांशहर सरकारी टीचर्स यूनियन ब्लॉक औड़ की वर्चुअल मीटिंग जिला प्रधान बिक्रमजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें विभाग की ओर से मिड-डे-मील में शामिल किए जाने वाले देसी घी के हलवे को लेकर चर्चा की गई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जिला महासचिव गुरदीश सिंह ने कहा कि बच्चों को मौजूदा कुकिंग कास्ट में से देसी घी का हलवा देना विभाग का अनदेखी आदेश है, जिसे पूरा करना बहुत मुश्किल है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
देसी घी की कीमत 550 रुपए से ऊपर है और इसमें चीनी, सूजी और कोई मेवा भी डालना होता है, जो बहुत महंगा होता है। प्रति 100 बच्चों पर एक किलो से ज्यादा घी की खपत होती है। साथ में खाना भी देना है। कुछ स्कूलों में एल.के.जी.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
और यू.के.जी. दोनों कक्षाओं के बच्चे है जिनके पैसे नहीं मिलते, जिससे लागत और भी बढ़ जाती है। इसके अलावा मंगलवार को चावल और खीर एक साथ देने को कहा गया है, जो तर्कसंगत नहीं है।