दबंग आवाज़
गरियाबंद में जिला स्तरीय क्रिकेट चयन ट्रायल, उभरते खिलाड़ियों ने छोड़ी छाप
22 July 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल में 110 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए अगला चरण खेलेंगे। गरियाबंद।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जिले के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर मंगलवार को उस समय मिला, जब स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में पीएम श्री स्कूल, गरियाबंद के खेल मैदान में जिला स्तरीय क्रिकेट चयन ट्रायल का आयोजन किया गया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस ट्रायल में जिले के चारों विकासखंड गरियाबंद, मैनपुर, छुरा और फिंगेश्वर से चयनित खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जिला स्तरीय चयन परीक्षण में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के लगभग 110 बालक खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें