वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत को झटका, WTC अंकतालिका में 50 PCT के साथ चौथे स्थान पर
23 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला गया टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ. पांचवें दिन भारतीय गेंदबाज न्यूजीलैंड के बाकी पांच विकेट नहीं निकाल सके और मुकाबला बराबरी पर छूटा.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस नतीजे का असर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंकतालिका पर भी पड़ा है. भारतीय टीम का पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) घटकर 50 हो गया है, जिससे फाइनल में पहुंचने की उसकी राह और चुनौतीपूर्ण हो गई है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वेलिंगटन टेस्ट से पहले भारत का अंक प्रतिशत 51.52 था, जो ड्रॉ के बाद घटकर 50 रह गया. टीम 12 टेस्ट में पांच जीत, चार हार और तीन ड्रॉ के साथ चौथे स्थान पर है. भारत के खाते में 72 अंक हैं.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
दूसरी ओर, न्यूजीलैंड का पीसीटी 66.67 है. टीम सात टेस्ट में चार जीत, एक हार और दो ड्रॉ के साथ अब तीसरे स्थान पर खिसक गई है. उसके खाते में 56 अंक हैं.