मेट्रो निर्माण कार्य के कारण यह सड़क एक साल तक रहेगी बंद, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट प्लान
23 February 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि GRG सर्कल और PM सर्कल के बीच स्थित पंडित पंत मार्ग 23 फरवरी (सोमवार) से लगभग एक साल के लिए बंद रहेगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पुलिस के अनुसार, यहां ‘युगे युगीन भारत’ अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन के निर्माण का काम शुरू होने जा रहा है, जिसके चलते अगले 12 महीनों तक इस मार्ग पर आम लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह फैसला सुरक्षा और निर्माण कार्य को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए लिया गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस बंदी का सबसे ज्यादा असर लुटियंस दिल्ली (सेंट्रल दिल्ली) से आने-जाने वाले लोगों पर पड़ेगा, क्योंकि यह इलाका राजधानी का प्रमुख प्रशासनिक और यातायात केंद्र है।