वर्धमान ग्रुप चेयरमैन से सात करोड़ की ठगी मामले में ED ने दाखिल की पूरक शिकायत
29 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
चंडीगढ़.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वर्धमान ग्रुप के चेयरमेन और उद्योगपति एसपी ओसवाल को कानून प्रवर्तन एजेंसियों और न्यायपालिका के अधिकारियों के नाम पर डिजिटल अरेस्ट कर सात करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सात आरोपितों के खिलाफ पूरक अभियोजन शिकायत दाखिल की है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ईडी के जालंधर जोनल कार्यालय ने 25 नवंबर को विशेष पीएमएलए अदालत, जालंधर में यह शिकायत दाखिल की। जांच में सामने आया है कि ठगी की सात करोड़ रुपये की रकम को कई बैंक खातों के जरिये अलग-अलग हिस्सों में बांटकर निकाला गया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके बाद इस रकम को शेल कंपनियों और ट्रेड आधारित मनी लांड्रिंग के माध्यम से विदेश भेजने का नेटवर्क भी सामने आया है। ईडी की जांच लुधियाना के साइबर क्राइम पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर शुरू हुई थी।