पंजाब में ईडी की जांच से मचा हड़कंप, मुख्य सचिव समेत कई अधिकारी तलब
28 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
चंडीगढ़. पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। पिछले दो महीनों में राज्य के करीब 20 बड़े और छोटे अधिकारियों को अलग-अलग मामलों में तलब किए जाने से प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इनमें मुख्य सचिव केएपी सिन्हा से लेकर प्रमुख सचिव, आइएएस, पीसीएस और पुलिस अधिकारी तक शामिल हैं। तीन अलग-अलग मामलों में चल रही जांच ने राज्य के प्रशासनिक तंत्र को भी केंद्रीय एजेंसी की पड़ताल के दायरे में ला खड़ा किया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अधिकारियों को पुराने भूमि सौदों, रियल एस्टेट लेनदेन और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में रिकार्ड और जवाब देने पड़ रहे हैं। ईडी की जांच के केंद्र में तीन मामले हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पहला मामला ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) की जमीनों के आवंटन, नीलामी और कथित अनियमितताओं से जुड़ा है।