मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है और शिक्षा के बिना जीवन अधूरा रह जाता है।” उन्होंने यह बात रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षा सम्मेलन में कही, जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक, शिक्षा विशेषज्ञ और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।