ई.एफ.ए. विद्यालयों में आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्सी पाठ्यक्रम, माइक्रोसॉफ्ट के साथ हुआ एमओयू
3 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल प्रदेश में शासकीय एजूकेशन फॉर ऑल (ई.एफ.ए.) विद्यालयों में बच्चों को आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्सी (ए.आई) आधारित शिक्षा देने के लिये मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड और माइक्रोसॉफ्ट ने एमओयू किया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वर्तमान में 53 चयनित शासकीय ई.एफ.ए. विद्यालयों पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्सी का पाठ्यक्रम प्रारंभ किया गया है। यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकी सिखाने में सहायक हो रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस पाठ्यक्रम से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे है। विद्यार्थियों को भविष्य में रोजगार के अवसर आसानी से प्राप्त हो सकेंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित हो रहा है। यह पाठ्यक्रम एक विषय के रूप में कक्षा 8वीं से 12वीं तक प्रारंभ किया गया है। इसकी कुल अवधि 240 घंटे की है।