एक बार फिर से कानूनी पचड़े में फंसी एकता कपूर, 5 साल पुराने मामले में होगी कार्रवाई!
17 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुंबई एकता कपूर एक बार फिर से कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। उनके आल्ट बालाजी ऐप पर स्ट्रीम हुए एक शो के कारण विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने मेकर्स पर शो में भारतीय सैनिकों का अपमान करने का आरोप लगाया था।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अब एक लोकल कोर्ट ने मुंबई पुलिस को इस मामले की जांच करने का आदेश दिया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रिपोर्ट के अनुसार, बांद्रा की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने मुंबई पुलिस को हिंदुस्तानी भाऊ द्वारा 2020 में किए गए दावों के अनुसार जांच शुरू करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने पुलिस को 9 मई तक एक रिपोर्ट देने को कहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
साल 2020 में, हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता आर कपूर के खिलाफ मिसलीडिंग कंप्लेंट दर्ज कराई थी। उन पर देश के जवानों का अपमान करने का आरोप लगाया था। उस बात को पूरे 5 साल हो गए हैं।