एनकाउंटर भी होगा, बुलडोजर भी चलेगा: विजय सिन्हा का आरजेडी पर हमला
14 July 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पटना बिहार में आपराधिक वारदातों के लालू-तेजस्वी की पार्टी राजद को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। नीतीश सरकार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि राजद के लोग बिहार का माहौल बनाकर सरकार को बदनाम करना चाहते हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार अपराधियों पर कठोर कार्रवाई के लिए संकल्पित है। जरूरत पड़ी तो एनकाउंटर होगा और बुलडोजर भी चलेगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पटना में पत्रकारों से बात करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अपराध के मुद्दे पर सोच साफ है कि अपराधी को किसी भी सूरत में बचने नहीं दिया जाएगा। जिस भाषा में समझेंगे उसी भाषा में समझाया जाएगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जरूरत पड़ी तो एनकाउंटर होगा और बुलडोजर भी चलेगा। अपराधियों की संपत्ति को जब्त करने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। आरजेडी को लपेटे में लेते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि राजद संरक्षण में बिहार में यह वातावरण बन रहा है।