गीदम उपार्जन केंद्र में उत्साह- किसान बृज बिहारी वेक ने बेचा 18 क्विंटल धान
18 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही राज्यभर के अन्नदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। किसान अपनी मेहनत की उपज को बेचने के लिए उमंग के साथ धान उपार्जन केंद्रों का रुख कर रहे हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
खरीदी केंद्रों पर की गई सुचारू व्यवस्था और पारदर्शी तौल प्रक्रिया से किसानों को बड़ी राहत मिल रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसी कड़ी में, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी अंतर की पूरी राशि प्रदान करने की ऐतिहासिक घोषणा ने किसानों का उत्साह और दोगुना कर दिया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
गीदम केंद्र में सुचारू रूप से हुई धान खरीदी दंतेवाड़ा जिले के गीदम धान उपार्जन केंद्र में उस समय एक सकारात्मक तस्वीर सामने आई, जब स्थानीय किसान बृज बिहारी वेक ने अपनी उपज का विक्रय किया।