हर घर तिरंगा: सीएम धामी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, कहा– राष्ट्रभक्ति का महाअभियान जारी
13 August 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा फहराया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज जन-जन तक पहुंचकर राष्ट्रभक्ति का एक महाअभियान बन चुका है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। यह न केवल हमारी आजादी की याद दिलाता है, बल्कि देश की एकता और अखंडता के संकल्प को भी मजबूत करता है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में देशभक्ति की भावना जागृत करना और तिरंगे के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है।