दबंग आवाज़
जशपुर में धान के कटोरे के बीच काजू की खेती का विस्तार, 3400 एकड़ बागान से किसानों को कमाई
24 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जशपुर  छत्तीसगढ़ की पहचान धान की खेती से रही है, लेकिन अब यहां की मिट्टी में काजू की मिठास भी घुल रही है। खासकर जशपुर जिले में काजू की खेती किसानों के लिए आमदनी का नया जरिया बन रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नाबार्ड की मदद से जिले के पांच ब्लॉकों में करीब 7800 किसान काजू की खेती कर रहे हैं। यहां लगभग 3400 एकड़ क्षेत्र में 2 लाख 34 हजार काजू के पौधे लगाए गए हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
काजू के ये बागान अब स्थानीय उत्पादन के साथ बाजार में भी अपनी पहचान बना रहे हैं। काजू की खेती में सहयोग करने वाली संस्था रीट्स के अध्यक्ष राजेश गुप्ता के मुताबिक काजू एक बार लगाया जाने वाला पौधा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पौधे के चार से पांच साल का होने पर उत्पादन शुरू हो जाता है और अच्छी देखभाल के साथ करीब 50 साल तक फल मिल सकते हैं। यानी शुरुआती मेहनत और निवेश के बाद लंबे समय तक इससे आमदनी की संभावना बनी रहती है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें