चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप बीजेपी में शामिल होने के लिए जनता से घूम-घूमकर माफी मांगने लगे
3 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पटना चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने के लिए जनता से घूम-घूमकर माफी मांगने लगे हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पहले पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के सामने ऐसा कहते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था, जहां कुछ दिन पहले जूनियर डॉक्टरों ने उन्हें पीट दिया था।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अब पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया विधानसभा क्षेत्र से उनकी कई तस्वीरें उनके एक्स पर ट्वीट की गई है, जिसमें वो लोगों से माफी मांगते और एक और मौका देने की बात करते नजर आ रहे हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इससे संकेत मिल रहा है कि मनीष कश्यप दोबारा चनटपिया सीट से 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं, जहां से वो 2020 का चुनाव निर्दलीय लड़कर हार गए थे। बीजेपी इस सीट को पिछले पांच चुनाव से कैंडिडेट बदलकर लगातार जीत रही है।