दबंग आवाज़
साल दर साल टूटा धान खरीदी का रिकॉर्ड, किसानों को मिला 31 हजार करोड़ का भुगतान
1 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर। धान खरीदी का रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ में इस खरीफ सीजन में धान खरीदी ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। अंतिम दिन शाम 6:45 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इससे पहले, पिछले वर्ष कुल 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। इस बार राज्य के 25.49 लाख पंजीकृत किसानों ने सरकार को धान बेचा है, जिससे यह खरीदी ऐतिहासिक बन गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
धान खरीदी के एवज में किसानों को 31 हजार 89 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। यह राशि बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई है, जिससे किसानों को उनके फसल का मूल्य समय पर मिल सके।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कस्टम मिलिंग के लिए तेज हुआ धान का उठाव खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए भी तेजी से धान का उठाव किया जा रहा है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें