किसानों ने कर दिया बड़ा ऐलान- संयुक्त किसान मोर्चे ने 26 मार्च का चंडीगढ़ मार्च स्थगित कर दिया
22 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जालंधर/चंडीगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आज चंडीगढ़ में बैठक हुई, जिसमें 26 मार्च को होने वाले चंडीगढ़ कूच को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। फिलहाल संयुक्त किसान मोर्चे ने 26 मार्च का चंडीगढ़ मार्च स्थगित कर दिया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके साथ ही किसानों ने सरकार के साथ बैठक करने से भी इनकार कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक के बाद किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार ने हमें धोखा दिया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने कहा कि जब तक माहौल ठीक नहीं होगा तब तक कोई बैठक नहीं होगी। हम किसी भी बैठक से भाग नहीं रहे हैं। साथियों की रिहाई के बाद ही हम मीटिंग करेंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
हमें गिरफ्तारी का कोई डर नहीं है। बता दें कि पिछले दिनों शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर किसानों के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने आज चंडीगढ़ में किसान नेताओं के साथ बैठक की और अगली रणनीति पर चर्चा की।