हरियाणा की सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर कल किसानों की केंद्र सरकार के साथ होगी बैठक
18 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
हरियाणा हरियाणा पंजाब की सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर कल किसानों की केंद्र सरकार के साथ बैठक होगी। यह बैठक चंडीगढ़ में होगी। यह बैठक कल सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में बुलाई गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मीटिंग को लेकर जगजीत सिंह डल्लेवाल ने वीडियो जारी कर संदेश भेजा है। फसलों की एमएसपी की लीगल गारंटी समेत 13 मांगों को लेकर किसानों की केंद्र सरकार से बातचीत चल रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार की तरफ से किसानों को मीटिंग का अधिकृत पत्र भेजा गया है। इससे पहले हुई कई मीटिंग शाम की ही हुई थी लेकिन इस बार सुबह 11 बजे होगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
किसानों का कहना है कि जब तक उनकी सुनवाई नहीं होती है, तब तक वह संघर्ष करते रहेंगे।