यूपी के बस्ती में भीषण सड़क हादसा : कंटेनर और कार की भीषण टक्कर, पांच की मौत
10 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बस्ती उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर बस्ती के नगर थाना क्षेत्र के गोटवा के पास सोमवार सुबह लाइन बदल रहे कंटेनर में लग्जरी कार की टक्कर हो गई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मृतकों की पहचान शिवराज सिंह पुत्र होमपाल सिंह, जिला संभल, शकील पता अज्ञात, बिस्वजीत पता अज्ञात, बहारन पता अज्ञात, डॉ प्रेम पुत्र नंदलाल, तरकुलही जसोपुर थाना खोराबार गोरखपुर के रुप में हुई है।