नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) ने भारत में आयोजित होने वाली पहली शूटिंग लीग (शूटिंग लीग ऑफ इंडिया- एसएलआई) के लिए 24 नवंबर से 7 दिसंबर तक की तारीखें आवंटित कर दी हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस लीग को आईएसएसएफ की आधिकारिक मान्यता मिलने से इसे वैश्विक स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाली प्रतियोगिता का दर्जा प्राप्त होगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राष्ट्रीय रायफल संघ (एनआरएआई) के अध्यक्ष कलिकेश सिंह देव ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि इस लीग में दुनिया के शीर्ष निशानेबाज भाग लेंगे, क्योंकि भारत का इस खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत प्रोफाइल है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आयोजन को सफल बनाने के लिए कई स्तरों पर काम जारी है और आईएसएसएफ द्वारा तारीखों का आवंटन हमें इसे विश्व स्तरीय इवेंट बनाने के लिए और अधिक प्रेरित करता है।” एनआरएआई ने पहले ही घोषणा की थी कि एलेना नॉर्मन को इस लीग का सलाहकार नियुक्त किया गया है और न्यू होराइजन्स अलायंस प्राइवेट लिमिटेड को व्यावसायिक और मार्केटिंग एजेंसी के रूप में शामिल किया गया है।