दबंग आवाज़
जुलाना के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से पांच गौवंश की मौत
28 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जुलाना जुलाना के रेलवे स्टेशन पर शनिवार को दोपहर बाद ट्रेन की चपेट में आने से पांच गौवंश की मौत हो गई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
दिल्ली से बठिंडा जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 3 बजकर 12 मिनट पर जब जुलाना रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो ट्रेन के आगे 5 गौवंश आ गए। पांचों गौवंशों को ट्रेन काफी दूर तक घसीटती रही।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जब ट्रैन के आगे एक गौवंश फंस गया तो ट्रेन रोकनी पड़ी। स्टेशन पर 30 मिनट तक ट्रेन रुकी रही। दुर्घटना में ट्रेन के अगले हिस्से को भी नुकसान हुआ।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सूचना पाकर विकलांग गौशाला की टीम मौके पर पहुंची और 5 मृत गौवंश को पटरी से उठाया। स्टेशन मास्टर सुमित ने बताया कि स्टेशन के पास ही गौवंश बैठते हैं। लोग वहीं पर पशुओं के लिए चारा डाल जाते हैं।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें