पंजाब के 5 जिलों में धुंध का अलर्ट, प्रदूषण से मिली थोड़ी राहत
19 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अमृतसर. मौसम विभाग ने आज व आने वाले कुछ दिनों के लिए धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। हिमाचल से सटे जिलों में आज व आने वाले दिनों में राज्स्थान से सटे जिलों में भी धुंध का असर देखने को मिलेगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों पर हुई ताजा बर्फबारी के बाद पंजाब के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। दिन के तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट सोमवार देंखने को मिली।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके साथ ही राज्य में हवा का बहाव अधिक होने और पहाड़ों से नीचे की तरफ बहने वाली हवाओं ने जहां ठंड बढ़ाई है, वहीं पंजाब के लोगों की सांसों को भी राहत दी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राज्य के अधिकतर जिलों में हवा की रफ्तार 4 से 7 किमी प्रति घंटे की रही। जिसके चलते राज्य के लोगों को प्रदूषण से हल्की राहत मिली।