विश्व कैंसर दिवस पर मुख्यमंत्री का संदेश: स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, कैंसर से बचाव करें
4 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर। विश्व कैंसर दिवस विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक रहने और समय पर जांच एवं उपचार कराने की अपील की।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने कहा कि यह दिवस न केवल कैंसर की रोकथाम और शीघ्र पहचान के महत्व को रेखांकित करता है, बल्कि सही इलाज और जागरूकता के माध्यम से इस बीमारी से बचाव के लिए समाज को एकजुट होने का अवसर भी प्रदान करता है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कैंसर दुनिया भर में तेजी से फैलने वाली एक घातक बीमारी है, लेकिन सही समय पर जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इससे बचा जा सकता है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार कैंसर की रोकथाम और उपचार के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।