वन विभाग ने पैंगोलिन की 6 किलो स्केल के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
30 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सरगुजा बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ क्षेत्र में वन विभाग को वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अंबिकापुर रेंजर निखिल पैकरा के नेतृत्व में सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों के वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आरोपियों के कब्जे से 6 किलो पैंगोलिन की स्केल जब्त की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लीलाराम कुजूर (36 वर्ष, निवासी कुसमी) और लवंग साय (38 वर्ष, निवासी करूंधा) के रूप में हुई है।